A happy couple sharing a moment, smiling and gazing into each other's eyes with love and joy.

World Menstrual Hygiene Day Celebration

World menstrual hygiene Day एक जागरूकता है, पीरियड्स हाइजीन, माहवारी स्वच्छता के लिए जिससे महिलाएं और लड़कियां पीरियड से जुड़ी कई भ्रांतियां ,भ्रम से बाहर आ जाए।

तो आए जानते हैं क्यों मनाया जाता है Menstrual Hygiene Day 

हम बहुत कुछ सेलिब्रेट करते हैं हर सब्जेक्ट पर बात करते हैं लेकिन जब पीरियड्स की बात आती है तो छुपाने लगते हैं डरने लगते हैं अजीब सी घबराहट और शर्म महसूस होती है और इसी वजह से कई महिलाएं और लड़कियां जानकारी के अभाव में गंभीर बीमारियों से ग्रसित हुई माहवारी स्वच्छता के अभाव में  कई लड़कियों और महिलाओं को इंफेक्शन और गर्भाशय संबंधित अन्य रोगों से गुजरना पड़ा इसलिए world menstrual hygiene Day मनाते हैं जिससे दुनिया में जागरूकता आए ।

शुरुआत: 28 May 2013 से जर्मनी की एक नॉन प्रॉफिट संस्था ने इसे मनाया और फिर 2014 से लगातार वर्ल्ड पीरियड हाइजीन डे मनाया जा रहा है। 28 इसलिए चुना गया है क्योंकि पीरियड्स  साइकिल 28 days की होती है।

आधुनिकता: इतनी आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के बावजूद आज भी जागरूकता बहुत कम है लोगों को आज भी ठीक से पीरियड्स हाइजीन के बारे में नहीं पता और आज भी कई लोग पीरियड के विषय में बात भी नहीं करना चाहते।

वर्ल्ड पीरियड्स हाइजीन डे का महत्व:  इस दिन का महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि महावारी स्वच्छता की पूरी जानकारी न होने के कारण कई लड़कियों और महिलाओं को अत्यधिक शारीरिक मानसिक रोगों से गुजरना पड़ा इंफेक्शन की वजह से अनेकों महिलाओं का गर्भाशय तक निकलना पड़ा है और कुछ महिलाएं तो बांझपन का भी शिकार हुई है इसलिए माहवारी के इंफेक्शन को दूर करने के लिए पीरियड्स हाइजीन डे बहुत बड़ी जागरूकता है ।

फर्स्ट पीरियड गर्ल: फर्स्ट पीरियड गर्ल के लिए तो पीरियड्स को समझना ही मुश्किल होता है और इतने सारे  मानसिक बदलाव एक साथ होते हैं तो वह कैसे पीरियड्स हाईजीन को समझेगी 
बिना डरे बिना शर्माए कैसे पीरियड्स को डिस्कस करेगी यह बहुत बड़ी समस्या है इसलिए Pink teen journey comics उनका सच्चा मित्र है बेस्ट फ्रेंड है जिससे फर्स्ट पीरियड गर्ल को पीरियड्स को एक्सेप्ट करने में हेल्प मिलेगी और उनकी टीन जर्नी पिंक बनेगी

Pink teen journey comic का संदेश :  मासिक धर्म जिसे ऋतु स्त्राव ,पीरियड्स भी कहते हैं यह हर लड़की के जीवन का  महत्वपूर्ण पड़ाव होता है यह एक खूबसूरत एहसास है पर लोगों ने से बहुत अधिक कठिन बना दिया है, सरल शब्दों में यह एक प्राकृतिक देन जो हर लड़की को होता है इसे किसी दूसरे नजरिए से ना देखें यह ईश्वर द्वारा दिया गया गिफ्ट है पीरियड्स नेचुरल है इसलिए फर्स्ट पीरियड गर्ल को इसे खुशी से एक्सेप्ट करना चाहिए।

पीरियड्स हाइजीन में सैनिटरी पैड की भूमिका :

सेनेटरी पैड का उपयोग : महावारी स्वच्छता के लिए सेनेटरी पैड का उपयोग करना अत्यधिक आवश्यक है बहुत जरूरी है क्योंकि गंदे कपड़े से इन्फेक्शन होने की संभावना ज्यादा रहती है सेनेटरी पैड बहुत बड़ी सुरक्षा है इसलिए पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग करें।

पैड को लंबे समय तक ना पहने चेंज करते रहे ।

पीरियड्स के दौरान साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
अपने अंडर गारमेंट्स को धूप में सुखाएं ।

पीरियड्स मेंस्ट्रूअल हाइजीन को अपनाकर दुनिया की प्रत्येक लड़की इंफेक्शन से बच जाएगी और कई बीमारियों से दूर रहेगी।
 
उद्देश्य :

World Menstrual Hygiene Day Celebration का उद्देश्य एक पीरियड्स फ्रेंडली एनवायरनमेंट बनाना है जहां डर और शर्म के लिए कोई जगह ना हो सभी पीरियड्स हाइजीन को अच्छी तरह से समझे जाने और इसके बारे में बातें करें जिससे और लोगों में भी जागरूकता आए।

निष्कर्ष :  वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल डे एक बहुत बड़ी जागरूकता है।

पिंक टीन जर्नी कॉमिक ने पीरियड्स के महत्व को बहुत सुंदर तरीके से दर्शाया है और कई भ्रांतियों को दूर किया है पीरियड्स हाइजीन और वुमेन हेल्थ के लिए जागरूक किया है और वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे के महत्व को भी लोगों तक पहुंचाया है ।
तो आए मिलकर वर्ल्ड मेंस्ट्रूअल हाइजीन डे सेलिब्रेट करें और एक पीरियड्स फ्रेंडली एनवायरनमेंट बनाएं।