A happy couple sharing a moment, smiling and gazing into each other's eyes with love and joy.

ज़िंदगी की खूबसूरती को पहचानिए, अपना नज़रिया बदलकर देखिए

ज़िंदगी की समस्याएँ परेशान तो करती हैं, लेकिन फिर भी मेरा मन बादलों की तरह उड़ने को करता है, पंछियों की तरह चहकने को करता है। और इन सारी परेशानियों को पीछे छोड़कर, उनसे लड़कर मैं उड़ चली एक खूबसूरत ज़िंदगी की ओर।

हम चाहें तो अपनी ज़िंदगी को खूबसूरत बना सकते हैं और हम चाहें तो अपनी ज़िंदगी को बिगाड़ सकते हैं, लेकिन हम सारा दोष ज़िंदगी को ही देते हैं।

आप ज़िंदगी की खूबसूरती को देखिए। अपना दृष्टिकोण बदलकर देखिए, अपना नज़रिया बदलकर देखिए।

तकलीफ़, दर्द, परेशानियाँ, Life Challenges, Struggle, यह तो Lifetime साथ चलती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम ज़िंदगी को खुशी से जीना छोड़ दें।

अगर आप सिर्फ बुराई देखोगे, तो आपको सिर्फ बुराई नज़र आएगी।

एक छोटे से उदाहरण से समझते हैं

जैसे दुर्योधन को हर जगह, हर चीज़ में केवल बुराई नज़र आती है।

और युधिष्ठिर, जिसे बुराई में भी अच्छाई ही नज़र आती है, उसे हर जगह सत्य नज़र आता है।

यह केवल दृष्टिकोण और नज़रिए का फ़र्क है।

वैसे ही ज़िंदगी भी है। उसकी खूबसूरती को पहचानिए।

आँसुओं के बीच में मुस्कुराना सीखिए, संघर्ष में भी अपना हौसला बुलंद रखिए और अपने लक्ष्य की ओर बढ़िए।

अपना नज़रिया बदलकर देखिए

एक ही परिस्थिति को देखने का हर इंसान का नज़रिया अलग-अलग हो सकता है। किसी को उसमें परेशानी नज़र आती है, तो किसी को उसी परिस्थिति में कोई रास्ता नज़र आता है।

किसी को बारिश में कीचड़ दिखाई देता है, तो किसी को उसी बारिश में खिलते हुए फूलों की खूबसूरती नज़र आती है।

बारिश तो वही है, लेकिन उसे देखने का नज़रिया अलग-अलग है।

हर चीज़ को देखने का एक दूसरा पहलू भी होता है

कभी-कभी हम किसी परिस्थिति को केवल एक ही नज़रिए से देखते हैं और उसी को सच मान लेते हैं। लेकिन क्या हर परिस्थिति को देखने का केवल एक ही तरीका होता है?

ज़रूरी नहीं कि जो हमें बुरा लग रहा है, उसका दूसरा पहलू भी बुरा ही हो। कई बार हमें अपनी सोच से आगे बढ़कर भी देखने की ज़रूरत होती है।

ज़िंदगी को देखने का नज़रिया बदलिए

ज़िंदगी में सुख और दुख, खुशी और ग़म, सफलता और असफलता आते रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच हम ज़िंदगी को किस नज़रिए से देखते हैं, यह बहुत मायने रखता है।

अगर हम हर परिस्थिति में केवल परेशानियाँ ही देखते रहेंगे, तो खुशियों को महसूस कैसे करेंगे?

अगर हम हर बात में केवल बुराई खोजेंगे, तो अच्छाई को पहचान कैसे पाएँगे?

इसलिए ज़िंदगी को केवल उसकी मुश्किलों से मत पहचानिए। उसकी खूबसूरती को भी देखिए, छोटी-छोटी खुशियों को भी महसूस कीजिए और हर परिस्थिति को एक नए नज़रिए से समझने का प्रयास कीजिए।

कभी-कभी ज़िंदगी को बदलने से पहले, ज़िंदगी को देखने का अपना नज़रिया बदलकर देखिए।

एक छोटी-सी कहानी: स्वाति के नज़रिए की

स्वाति की ज़िंदगी में भी बहुत सारी परेशानियाँ थीं। कभी परिस्थितियाँ उसके मन के अनुसार नहीं होती थीं, तो कभी छोटी-छोटी बातें उसे परेशान कर देती थीं।

एक दिन स्वाति अपनी माँ के पास बैठी थी। उसने माँ से कहा, मेरी ज़िंदगी में इतनी परेशानियाँ क्यों हैं? मैं चाहकर भी खुश नहीं रह पाती।

माँ ने मुस्कुराते हुए पूछा, स्वाति, तुम सुबह उठकर सबसे पहले क्या देखती हो?

स्वाति ने कहा, अपनी परेशानियों के बारे में सोचने लगती हूँ।

माँ ने कहा, कभी सुबह उठकर खिड़की से बाहर देखना। पेड़-पौधों को देखना, पक्षियों की आवाज़ सुनना और खुले आसमान को महसूस करना। तुम्हारी परेशानियाँ अपनी जगह हैं, लेकिन क्या तुम्हारी ज़िंदगी में खूबसूरत चीज़ें बिल्कुल नहीं हैं?

स्वाति कुछ देर चुप रही। उसे एहसास हुआ कि वह अपनी परेशानियों में इतनी उलझ गई थी कि आसपास की खूबसूरती को देखना ही भूल गई थी।

उस दिन से स्वाति ने अपनी परिस्थितियों को देखने का नज़रिया बदलने का प्रयास शुरू किया। परेशानियाँ अब भी थीं, लेकिन उसने उनके बीच खुशियों को पहचानना सीख लिया।

स्वाति की ज़िंदगी एक दिन में नहीं बदली, लेकिन ज़िंदगी को देखने का उसका नज़रिया ज़रूर बदलने लगा।