Our Story
जीवन में खालीपन और सफलता का भ्रम | जिंदगी का असली अर्थ
Life Darshan कभी-कभी ऐसा लगता है कि सब कुछ मिल गया और कभी तो ऐसा लगता है कि एक ही पल में सब कुछ खो
कभी-कभी ऐसा लगता है कि सब कुछ मिल गया और कभी तो ऐसा लगता है कि एक ही पल में सब कुछ खो गया।
बहुत कुछ Achieve करने के बाद भी जीवन खाली-सा, सूना-सा लगता है और कभी-कभी तो कोई सफलता न मिलने पर भी सब कुछ मिलने का एहसास होता है।
ऐसा हम सभी के साथ होता है। यह सब जिंदगी का एक रूप, एक भ्रम होता है।
बस जिंदगी एक बहती हुई नदी की तरह है। सपनों और खुशियों की नाव में बैठकर बहते जाइए, रास्ते में जो भी मिलता है, सीखते जाइए।
कई लोग अपने अंदर का खालीपन छिपाते हैं, दिखावा करते हैं कि हम तो सबसे सफल हैं, हमारे पास तो सब कुछ है, लेकिन एक न एक दिन सच सामने आ ही जाता है।
इसलिए अपने अंदर छिपे सूनापन और खालीपन को सफलता से मत जोड़िए। उसे जिंदगी से जोड़कर देखिए कि कहीं जिंदगी का कोई कोना खाली तो नहीं रह गया है।
जिंदगी के सूनापन को अपनों के साथ और प्यार से, खुद के विश्वास से, खुद के साथ समय बिताकर और अपनी प्रतिभा को उजागर करके दूर करने का प्रयास कीजिए।
जिंदगी में हर व्यक्ति की अपनी एक यात्रा होती है। किसी की सफलता जल्दी दिखाई देती है, तो किसी को अपनी मंजिल तक पहुँचने में समय लगता है।
दूसरों की उपलब्धियों से अपनी जिंदगी की तुलना करने के बजाय अपनी यात्रा को समझिए। हर व्यक्ति के सपने, परिस्थितियाँ और खुशियाँ अलग-अलग होती हैं।
यह जरूरी नहीं कि जिसके पास बहुत कुछ है, वह सबसे ज्यादा खुश भी हो। और यह भी जरूरी नहीं कि जिसके पास कम है, उसकी जिंदगी में खुशियों की कमी हो।
Life Darshan कहता है : जिंदगी को केवल सफलता और असफलता के नजरिए से मत देखिए। इसे प्यार, अपनेपन, विश्वास और संतुष्टि के साथ जीना सीखिए। क्योंकि जिंदगी केवल कुछ हासिल करने का नाम नहीं, बल्कि हर पल को महसूस करते हुए जीने का नाम भी है।
Thinker | Author | Entrepreneur
Laxmi Bagh (Pinky)
Pinky Princy Life Darshan Publication